# धूमावती जयंती २०२७ : महत्त्व, तिथि और समय
Published: 2026-04-22
Category: Hindi
Category URL: https://tantrasadhana.app/blog/category/hindi
Meta Title: धूमावती जयंती २०२७ : महत्त्व, तिथि और समय
Meta Description: धूमावती जयंती अथवा धूमावती प्राकट्य दिवस के विषय में पढ़ें : तिथि, समय, महत्त्व और वह कथा कि देवी धूमावती का प्रथम प्राकट्य कैसे हुआ।
Tags: Tantra Hindi, Tantra Sadhana Hindi, Das Mahavidya Hindi, Ma Dhumavati Hindi
Tag URLs: Tantra Hindi (https://tantrasadhana.app/blog/tag/tantra-hindi), Tantra Sadhana Hindi (https://tantrasadhana.app/blog/tag/tantra-sadhana-hindi), Das Mahavidya Hindi (https://tantrasadhana.app/blog/tag/das-mahavidya-hindi), Ma Dhumavati Hindi (https://tantrasadhana.app/blog/tag/ma-dhumavati-hindi)
URL: https://tantrasadhana.app/blog/dhumavati-jayanti-prakatya-divas-tithi-timing-hindi

[_Read in English_](https://tantrasadhana.app/blog/dhumavati-jayanti-prakatya-divas-significance-tithi-timing)

### इस लेख में आप पढ़ेंगे :

- धूमावती जयंती तिथि, समय और मुहूर्त

- धूमावती जयंती का आध्यात्मिक महत्त्व

- धूमावती जयंती की कथा और व्रत कथा

- धूमावती जयंती से सम्बंधित परम्पराएँ और अनुष्ठान

- धूमावती देवी के विषय में

- 'तंत्र साधना' ऐप पर धूमावती जयंती का उत्सव कैसे मनाएँ

## धूमावती जयंती तिथि, समय और मुहूर्त

धूमावती जयंती, जिसे धूमावती प्राकट्य दिवस भी कहा जाता है, ज्येष्ठ मास की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है।

**धूमावती जयंती २०२७ : ११-१२ जून (शुक्र-शनि)**

**अष्टमी तिथि : ११ जून को प्रातः ५:१३ बजे से १२ जून को प्रातः ३:४४ बजे तक**

## धूमावती जयंती का आध्यात्मिक महत्त्व

धूमावती जयंती अथवा धूमावती प्राकट्य दिवस बाह्य उत्सव का पर्व नहीं है, अपितु **आन्तरिक सामना और आध्यात्मिक परिपक्वता** का दिवस है। तांत्रिक परिप्रेक्ष्य में उनकी उपासना उन्नत मानी जाती है, क्योंकि इसमें साधक को जीवन के उन पक्षों का सामना करना पड़ता है, जिनसे सामान्यतः बचा जाता है—हानि, असफलता, वार्धक्य और एकाकीपन।

सांसारिक दृष्टि से, माँ धूमावती निराशा, अवनति एवं दुर्भाग्य का प्रतिनिधित्व करती हैं। तथापि, उनकी गहन शिक्षा यह है कि यही अवस्थाएँ ज्ञान के द्वार हैं।

जब सभी आधार—प्रतिष्ठा, सम्बन्ध, स्वास्थ्य अथवा निश्चितता—दूर हो जाते हैं, तब जो शेष रहता है, वह उस आन्तरिक संतुलन की खोज का अवसर है, जो परिस्थितियों पर निर्भर नहीं होता।

![किसी मंदिर में प्रतिष्ठित देवी धूमावती के एक विग्रह की फ़ोटो।](https://prod.superblogcdn.com/site_cuid_cmcefnv6x0009hoe0r2qjyjo4/images/image-cp-1776751260821-compressed.png)स्रोत : freepressjournal.in

अतः उनकी उपासना परम्परागत रूप से गम्भीर साधकों द्वारा की जाती है, प्रायः एकान्त या कठोर परिस्थितियों में, जिनमें श्मशान भी सम्मिलित हैं। यह किसी विकृत आकर्षण हेतु नहीं, अपितु भय एवं आसक्ति के लय के लिए होता है।

तंत्र, एक साधना-पद्धति के रूप में, अप्रिय का निषेध नहीं करता; वह उसका रूपान्तरण करता है।

माँ धूमावती इस सिद्धान्त का पूर्ण रूप से अवतरण करती हैं—वे प्रकट करती हैं कि जिसे मन अस्वीकार करता है, उसी में प्रायः उच्चतम सत्य निहित होता है।

उनका प्रतीकत्व महाप्रलय तक विस्तृत है—वह ब्रह्माण्डीय अवस्था जिसमें समस्त रूप शून्य में लीन हो जाते हैं। व्यक्तिगत स्तर पर यह अहंकार, पहचान और संचित कर्म-संस्कारों की लय का द्योतक है।

उनकी शिक्षा जीवन से पलायन के विषय में नहीं है, अपितु उसे भेदकर देखने के विषय में है। जब साधक निराशा का प्रतिरोध करना छोड़ देता है और उसे पूर्णतः देखता है, तब वह दुःख का कारण न रहकर स्पष्टता का स्रोत बन जाती है।

अन्ततः धूमावती जयन्ती यह स्मरण कराती है कि **कोई भी हानि या परिवर्तन से अछूता नहीं है।** उनकी शक्ति यह प्रश्न प्रस्तुत करती है कि क्या बाह्य सब कुछ टूटने पर भी कोई आन्तरिक रूप से स्थित रह सकता है।

इसी शून्यता की अवस्था में वे अपना सर्वोच्च वर प्रदान करती हैं—अन्तःस्थित अन्धकार का स्वतन्त्रता में रूपान्तरण। तंत्र के साधकों हेतु उनकी तामसिक शक्ति स्वयं मानसिक गतिविधि का लय कर देती है तथा **समाधि** की ओर ले जाती है।

'तंत्र साधना' ऐप डाउनलोड़ करें

## धूमावती जयंती की कथा

माँ धूमावती की उत्पत्ति **देवी भागवत** में वर्णित है, जहाँ उनका प्राकट्य पुराणिक परम्परा के अत्यन्त तीव्र क्षणों में से एक से जुड़ा हुआ है। जब माता सती ने अपने पिता दक्ष के यज्ञ में स्वयं का दाह किया, तब उस यज्ञाग्नि के धूम से एक प्रबल रूप प्रकट हुआ। उसी धूममय, निराकार प्राकट्य से माँ धूमावती का उद्भव हुआ। उनका नाम भी _‘धूम’_ से ही व्युत्पन्न है, जिसका अर्थ है ‘धुआँ’।

यह उत्पत्ति अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यह उन्हें सृष्टि या पालन के क्षण में नहीं, अपितु संहार के पश्चात् की अवस्था में स्थापित करती है। वे उस तत्त्व का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो सब कुछ जल जाने के पश्चात् शेष रहता है—अनुभव का अवशेष, पतन के पश्चात् की निःशब्दता, और वह सत्य जिसे टाला नहीं जा सकता।

आगे के तांत्रिक ग्रन्थों, जैसे **नारद पंचरात्र**, में उन्हें और भी उग्र शक्तियों, जैसे उग्रचण्डिका, की जननी के रूप में वर्णित किया गया है, जो उनके प्रचण्ड रूपान्तरणकारी शक्तियों के स्रोत होने को सूचित करता है।

उनका प्रतिमा-विज्ञान भी इसी अवस्था को पुष्ट करता है। उन्हें प्रायः बिना अश्वों के रथ पर विराजमान दिखाया जाता है, जो स्थिरता एवं लौकिक दिशा के अभाव का प्रतीक है। यह उस स्थिति का द्योतक है जहाँ कर्म अकर्म से उत्पन्न होता है—वह स्थिर बिन्दु, जहाँ समस्त गति शुद्ध चैतन्य में लय हो जाती है।

## धूमावती जयंती व्रत कथा

धूमावती जयंती व्रत कथा, जो प्रणतोषिणी तंत्र में वर्णित है, देवी पार्वती द्वारा कैलास पर्वत पर भगवान शिव के साथ निवास करते समय अनुभव की गई तीव्र ब्रह्माण्डीय क्षुधा के एक क्षण से उत्पन्न होती है। कथा के अनुसार, देवी ऐसी अत्यन्त तीव्र क्षुधा से अभिभूत हो जाती हैं कि वे शिव से अन्न की याचना करती हैं। जब भगवान अपने ध्यानावस्था में लीन रहते हुए उन्हें प्रतीक्षा करने के लिए कहते हैं, तब उनकी क्षुधा इतनी अनियन्त्रित हो जाती है कि अंततः वे स्वयं शिव को ही ग्रस लेती हैं। इस प्रकार सृष्टि के स्रोत का भक्षण करने के इस कृत्य से उनके शरीर से घना, अन्धकारमय धूम्र उत्पन्न होता है, जो उनके दीप्तिमान स्वरूप के शोक और विरक्तता से युक्त रूप में रूपान्तरण का संकेत देता है।

इस कृत्य के पश्चात्, भगवान शिव मुक्त होने का अनुरोध करते हैं, और पुनः प्रकट होकर वे देवी के इस परिवर्तित स्वरूप को संबोधित करते हैं। वे घोषणा करते हैं कि चूँकि उन्होंने अपने ही पति का भक्षण किया है, अतः अब से वे धूमावती—“धूम्रस्वरूपा”—के नाम से जानी जाएँगी और विधवा का रूप धारण करेंगी। शिव यह भी स्पष्ट करते हैं कि यह प्रकट स्वरूप ब्रह्माण्ड के परम सत्य को उद्घाटित करने के लिए आवश्यक है—कि समस्त भौतिक सौन्दर्य और जीवन अन्ततः शून्य में विलीन हो जाते हैं। फलतः, उन्हें एक वृद्ध, एकाकी रूप में अश्वरहित रथ पर आरूढ़ दर्शाया जाता है, जो भक्तों के लिए यह स्मरण कराता है कि वे सांसारिक अस्तित्व के क्षणभंगुर मायिक आवरणों से परे स्थित शाश्वत तत्त्व की ओर उन्मुख हों।

भक्तगण धूमावती जयंती के अवसर पर कठोर उपवास (व्रत) का पालन करके देवी की इसी तीव्र क्षुधा की अवस्था का अनुकरण करते हैं।

दशमहाविद्याओं की उपासना करें

## धूमावती जयंती से सम्बंधित परम्पराएँ और अनुष्ठान

इस दिवस भक्त प्रातःकाल शीघ्र उठकर माँ धूमावती की उपासना करते हैं। दीक्षित तंत्र साधक किसी एकान्त स्थल में मुख्य पूजन अनुष्ठान सम्पन्न करते हैं। देवी को पुष्प, अगरबत्तियाँ तथा धूमयुक्त धूप अर्पित की जाती है। विशेष प्रसाद समर्पित किया जाता है। माँ की कृपा का आवाहन करने हेतु इस दिन काले वस्त्र में लिपटे काले तिल माँ को अर्पित किए जाते हैं।

उनकी पूजा के समय धूमावती देवी के विशिष्ट तांत्रिक मंत्रों तथा स्तोत्रों का पाठ किया जाता है, जिसके पश्चात आरती सम्पन्न होती है। इस दिन कौओं को आहार कराना शुभ माना जाता है, क्योंकि कौआ माँ धूमावती का वाहन है तथा उनकी अनेक तांत्रिक साधनाओं का एक महत्त्वपूर्ण अंग है, जैसे 'तंत्र साधना' ऐप में उपलब्ध काग साधना।

## धूमावती देवी के विषय में

माँ धूमावती दशमहाविद्याओं (तंत्र की १० ज्ञानस्वरूपा देवियाँ) में सातवीं हैं, किन्तु उन्हें **ज्येष्ठा** भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है—सबसे प्राचीन अथवा सबसे बड़ी। यह प्रतीत होने वाला विरोधाभास उनके गहन प्रतीकत्व को दर्शाता है—वे अनुभव की उस अंतिम अवस्था का प्रतिनिधित्व करती हैं, जहाँ यौवन, सौन्दर्य और पूर्णता के सभी भ्रम समाप्त हो चुके होते हैं।

उनका स्वरूप जानबूझकर कठोर रखा गया है। उन्हें वृद्धा, विधवा एवं अप्रिय रूप में चित्रित किया जाता है, जो यह दर्शाता है कि समस्त शारीरिक आकर्षण और भौतिक मोह क्षणभंगुर हैं।

माँ धूमावती साधक को उन अनिवार्य सत्यों का साक्षात्कार कराती हैं, जिनका वर्णन भगवद्गीता में किया गया है—कि शरीर वृद्ध होता है, क्षीण होता है तथा नष्ट हो जाता है, जबकि केवल आत्मा ही अपरिवर्तित रहती है।

![महाविद्या धूमावती के मानक मूर्तिशास्त्रीय स्वरूप का एक चित्र।](https://prod.superblogcdn.com/site_cuid_cmcefnv6x0009hoe0r2qjyjo4/images/image-cp-1776751259224-compressed.png)स्रोत : drikpanchang.com

उन्हें महाविद्याओं में प्रायः **शून्यावस्था** के रूप में वर्णित किया जाता है—वह अवस्था जिसमें पहचान विलीन हो जाती है, इच्छाएँ समाप्त हो जाती हैं, और साधक मायारहित अस्तित्व का अनुभव करता है।

यह उन्हें **महाप्रलय** के ब्रह्माण्डीय सिद्धान्त से सम्बद्ध करता है, जिसमें समस्त सृष्टि अव्यक्त में विलीन हो जाती है। **केतु**—छाया ग्रह—से उनका सम्बन्ध भी वैराग्य, एकान्त और भौतिक संरचनाओं से परे जाने की भावना को अधिक सुदृढ़ करता है।

अपने विचित्र और भयप्रद स्वरूप के होते हुए भी, माँ धूमावती केवल निराशा की देवी नहीं हैं। उन्हें करुणामयी भी कहा गया है, जो अपने भक्तों को लौकिक तथा आध्यात्मिक, दोनों प्रकार के वर प्रदान करने में समर्थ हैं।

उनका क्षेत्र सामान्य जीवों के लिए निद्रा, विस्मृति एवं जड़ता जैसी अवस्थाओं से सम्बद्ध है; किन्तु योगियों के लिए वही शक्ति समस्त विचारों का लय कर देती है तथा **समाधि** की ओर ले जाती है।

## 'तंत्र साधना' ऐप पर धूमावती जयंती का उत्सव कैसे मनाएँ

हिमालयी संन्यासी ओम स्वामी द्वारा निर्मित तंत्र साधना ऐप, दिव्याचार (मानस पूजा) के तांत्रिक मार्ग के माध्यम से दशमहाविद्याओं को जागृत करने हेतु एक निःशुल्क तथा विज्ञापन-रहित आभासी यात्रा प्रदान करता है।

प्रत्येक महाविद्या, माँ काली से लेकर माँ कमलात्मिका तक, का एक पृथक त्रि-आयामी लोक है। साधक उसमें प्रवेश करके उनके तांत्रिक मंत्र जप, तांत्रिक यज्ञ, तथा निर्दिष्ट अवधियों के लिए विशेष तंत्र साधना को प्राप्त कर सकते हैं और सम्पन्न कर सकते हैं।

प्रत्येक अनुष्ठान में साधक को क्रमबद्ध रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। ओम स्वामी द्वारा संस्कारित एवं जागृत किए गए मंत्र प्रत्यक्षतः शास्त्रीय ग्रन्थों से लिए गए हैं।

इस प्रकार यह ऐप केवल अनुभवी दीक्षितों के लिए ही नहीं, अपितु उन प्रारम्भिक साधकों के लिए भी एक उत्कृष्ट प्रवेश-द्वार है, जिनके पास व्यक्तिगत गुरु नहीं है, किन्तु वे तंत्र की दशमहाविद्याओं की उपासना करना चाहते हैं।

### माँ धूमावती का गुप्त शक्तिपीठ

धूमावती जयंती पर, ऐप का गुप्त शक्तिपीठ माँ धूमावती की उपासना का एक सरल माध्यम प्रदान करता है—प्रारम्भिक तथा अनुभवी साधकों, दोनों के लिए।

इस दिन आप शक्तिपीठ में प्रवेश करके उनके जागृत ध्यान श्लोक और तांत्रिक मूल मंत्र का बीजाक्षरों सहित जप कर सकते हैं, भले ही आपने महाविद्या लोक में उनका मुख्य लोक अभी खोल न किया हो।

दिव्याचार (मानस पूजा के तांत्रिक मार्ग) के सिद्धान्तों का पालन करते हुए, यह ऐप साधकों को बिना किसी पारम्परिक व्यवस्था या व्यक्तिगत गुरु के भी उनकी साधना से जुड़ने की सुविधा प्रदान करता है।

इस अवसर का पूर्ण उपयोग करें, अपने आन्तरिक असुरक्षाओं को प्रकट और विलीन करने के लिए, तथा अपने जीवन के उन सत्यों के साथ शान्ति स्थापित करने के लिए, जिनसे आप अब तक बचते आए हैं।

माँ की कृपा को जागृत करें। परमात्मा के प्रेम में निमग्न हो जाएँ।

माँ केवल उन्हीं को बुलाती हैं जो उनकी उपासना के लिए तैयार होते हैं। यदि आप यहाँ हैं, तो आप तैयार हैं। दशमहाविद्याओं को जागृत करें। और भक्ति में आरोह करें।

[माँ की कृपा को जागृत करें](https://tantra-sadhana-app.onelink.me/jgcg/24u3wjsu)
## FAQs
Q: धूमावती माता के पीछे की कथा क्या है?
A:
पौराणिक कथानुसार, जब माता सती ने अपने पिता दक्ष के यज्ञ में स्वयं को अग्नि में समर्पित किया, तब उस यज्ञाग्नि के धुएँ से एक शक्तिशाली रूप प्रकट हुआ। उसी धूम्र, निराकार प्राकट्य से माँ धूमावती का उद्भव हुआ।

Q: धूमावती की उपासना के लिए कौन सा दिन शुभ माना जाता है?
A:
उनकी आराधना के लिए सर्वाधिक शुभ दिवस धूमावती जयंती है, जो ज्येष्ठ मास की शुक्ल अष्टमी को आती है। इसके अतिरिक्त, शनिवार भी उनके लिए समर्पित माना जाता है, क्योंकि उनका प्रतीकात्मक सम्बन्ध शनि ग्रह की सीमित करने वाली तथा रूपान्तरकारी शक्तियों से है।

Q: धूमावती का शाप क्या है?
A:
माँ धूमावती का सम्बन्ध प्रामाणिक तांत्रिक अथवा पुराणिक ग्रन्थों में किसी विशिष्ट शाप से नहीं जोड़ा गया है। जिसे लोग शाप कहते हैं, वह वास्तव में उनके स्वरूप की भ्रान्ति है—वे हानि, वैराग्य तथा मायिक आवरणों के हट जाने का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो कठोर प्रतीत हो सकता है, परन्तु अन्ततः आध्यात्मिक जागरण के लिए ही होता है।

Q: देवी धूमावती एक अश्वरहित रथ पर स्थित वृद्ध विधवा के रूप में क्यों प्रकट होती हैं?
A:
देवी धूमावती वृद्ध विधवा के रूप में इसलिए प्रकट होती हैं कि वह “शून्य” अथवा (प्रलय के पश्चात्) अस्तित्व की उस अवस्था का प्रतीक हैं, जो इस सत्य का प्रतिनिधित्व करती है कि समस्त भौतिक सौन्दर्य और जीवन अन्ततः शाश्वत, अव्यक्त तत्त्व में लीन हो जाते हैं। उनका अश्वरहित रथ पूर्ण स्थिरता तथा अचलता की अवस्था का द्योतक है, जो यह दर्शाता है कि जब समस्त लौकिक इच्छाएँ, क्रियाएँ तथा प्राणशक्ति क्षीण हो जाती हैं, तब जो शक्ति शेष रहती है, वही माँ हैं।

Q: माँ धूमावती की उपासना में कौए का महत्त्व क्या है?
A:
माँ धूमावती की उपासना में कौआ अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि वह अनुष्ठानिक अन्न-समर्पण (बलि) का प्रमुख ग्राही माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि देवी स्वयं इस पक्षी के माध्यम से इन अर्पणों को स्वीकार करती हैं और साधक को संरक्षण का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। अतिरिक्त रूप से, कौए के आचरण का अवलोकन एक अनुष्ठानिक शकुन के रूप में किया जाता है, जिससे साधना की सिद्धि की पुष्टि होती है तथा दरिद्रता एवं दुर्भाग्य जैसी नकारात्मक शक्तियों के निवारण का आश्वासन मिलता है।

This blog is powered by Superblog. Visit https://superblog.ai to know more.